All Seasons

Season 1

  • S01E01 चमकने वाली हर चीज़ सोना होती है

    • March 8, 2019
    • Prime Video

    तारा खन्ना और करन मेहरा को दिल्ली की सबसे बड़ी शादी करवाने का मौका मिल गया है। अंगद रौशन, रौशन साइकिल साम्राज्य का उत्तराधिकारी, एक पत्रकार, आलिया सक्सेना से शादी कर रहा है। रौशन परिवार को लगता है कि कुछ तो ग़लत हो रहा है। तारा और करन को इस बात की जाँच करनी है कि आलिया वास्तव में कौन है, या हो सकता है कि यह शादी ही न हो। शादी का सीज़न शुरू करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है।

  • S01E02 सितारों वाला प्यार

    • March 8, 2019
    • Prime Video

    दुबई की एक राजकुमारी हरसिमरन मान, सेठी होटल समूह के जोगिंदर सेठी से शादी कर रही है। मेड इन हेवेन ने हरसिमरन के पसंदीदा बॉलीवुड सितारे सरफ़राज़ खान को शादी के जश्न की पहली रात में चार चाँद लगाने के लिए बुलाया है। चूँकि मान-सेठी व्यापारिक सौदा दाँव पर है, इस शादी पर जितना दिख रहा है, उससे कहीं ज़्यादा निर्भर है। और सरफ़राज़ की मौजूदगी के चलते, दुल्हन की आँखों में सितारों के अलावा कुछ भी नहीं।

  • S01E03 अब भी देर नहीं हुई है

    • March 8, 2019
    • Prime Video

    साठ वर्ष से अधिक उम्र की एक विधवा गायत्री माथुर, एक बंगाली वास्तुकार, बिजॉय चैटर्जी से शादी कर रही हैं। यह एक बेहद मधुर मिलन है जिसमें उन लोगों को छोड़कर सभी का समर्थन है जो सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं - गायत्री के बच्चे। दूसरी तरफ़, करन के कॉलेज की दोस्त बबल्स की शादी उस आदमी से हो रही है जिसे करन कुछ ज़्यादा ही अच्छे से जानता है।

  • S01E04 प्यार की क़ीमत

    • March 8, 2019
    • Prime Video

    प्रियंका मिश्रा एक आईएएस अधिकारी विशाल श्रीवास्तव से शादी कर रही है और उनकी योजना है कि शादी का खर्च वे ख़ुद ही उठाएँगे। मिश्रा परिवार इस बात से निराश है कि वे अपनी इकलौती बेटी की शादी ठाठ-बाट से नहीं कर पा रहे हैं, पर फिर ससुराल वाले इस हालात को बदलने का रास्ता निकाल लेते हैं। क्या करन और तारा माता-पिता और बच्चों के बीच संतुलन बना पाएँगे?

  • S01E05 सहूलियत की शादी

    • March 8, 2019
    • Prime Video

    सुखमनी सदाना एक मुकाबला जीतती है जो यह तय करेगा कि कौन रईस एनआरआई जीत गिल से शादी करेगा। अमरीकी पत्नी के रूप में अमरीकी जीवन का मौका लुधियाना की लड़की के लिए एक बड़ी बात है। तारा और करन जानते हैं कि यह मेड इन हेवेन के लिए एक प्रतिष्ठित डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं है, लेकिन हालात को देखते हुए जो ज़रूरी है वह करना होगा। आख़िरकार, जो है सो है।

  • S01E06 कुछ पुराना, कुछ नया

    • March 8, 2019
    • Prime Video

    वॉर्टन की एक स्नातक गीतांजलि सिन्हा, लंदन में रहने वाले डॉक्टर निखिल स्वरूप से शादी कर रही है। इतनी सीधी-सादी शादी के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। पर सिर्फ़ तब तक जब तक यह पता नहीं चलता कि गीतांजलि मांगलिक है। तारा और करन ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि अंधविश्वास और तर्क के बीच समझौता कर सकें।

  • S01E07 एक शाही मामला

    • March 8, 2019
    • Prime Video

    राजपूत राजकुमार, समर रनावत, एक पायलट देवयानी सिंह से शादी कर रहे हैं, जो उसे शाही घराने की पहली नौकरीशुदा महिला बनाती है। प्रगति और महिला सशक्तीकरण के भव्य उत्सव में तब दख़ल पड़ जाता है जब एक कार्यक्रम के दौरान मेहंदीवाली के साथ यौन उत्पीड़न होता है। तारा और करन को यह सुनिश्चित करना होगा कि शादी भी हो और लड़की को न्याय भी मिले।

  • S01E08 गुरूर और बदमिज़ाज दुल्हन

    • March 8, 2019
    • Prime Video

    तराना अली की शादी हो रही है और इस मौके का फायदा उठाकर वह अपने लिए एक म्यूज़िक वीडियो बना रही है। उसके पिता कर्ज़ में डूब चुके हैं। दूसरी तरफ़, मेड इन हेवेन कार्यालय के चपरासी को तारा और करन ने अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज़ लेने से बचा लिया है। अमीर हो या गरीब, हर आदमी को बेटी की शादी करने से ज़्यादा अहम कुछ भी नहीं लगता।

  • S01E09 मिल गया छुटकारा

    • March 8, 2019
    • Prime Video

    राजनीतिक पार्टी के नेता ब्रजेश यादव की बेटी, नूतन यादव, अगला प्रधानमंत्री बनने की तैयारी में लगे विशाल सिंह से शादी कर रही है। सभी जानते हैं कि यह शादी केवल एक राजनीतिक गठबंधन के लिए हो रही है, लेकिन जब तारा और करन को एक कड़वी सच्चाई का पता चलता है, तो उन्हें अपने सिद्धांतों और अपने कारोबार में से किसी एक को चुनना होगा।

Season 2

  • S02E01 मिरर मिरर ऑन द वॉल

    • August 10, 2023
    • Prime Video

    एक भव्य कोलोनियल-थीम वाली शादी हाथ लगती है। लेकिन जब दूल्हे को पता चलता है कि दुल्हन त्वचा को गोरा करने का ट्रीटमेंट कर रही है, तो ऐसा लगता है कि शादी नहीं हो पाएगी।

  • S02E02 ब्यूटी एंड द बीस्ट

    • August 10, 2023
    • Prime Video

    अनिक और अधीरा काफी प्यार में लग रहे हैं। लेकिन अनिक के आकर्षण और आत्मविश्वास के पीछे क्या है? और क्या है अधीरा के टूटे दाँत के पीछे की असली कहानी?

  • S02E03 एंड दे लिव्ड हैप्पीली एवर आफ्टर

    • August 10, 2023
    • Prime Video

    कृति और गुलशन अपने बच्चों की खातिर अपने सच्चे प्यार को भूलाने का फैसला करते हैं, क्योंकि उनके बच्चों की आपस में सगाई हो चुकी है। लेकिन क्या उनके बच्चे सच में एक-दूसरे से प्यार करते हैं?

  • S02E04 लव स्टोरी

    • August 10, 2023
    • Prime Video

    फ्रांस में एक बॉलीवुड शादी में बहुत सारा ड्रामा होना तय है। पर क्या ये लव स्टोरी इतनी ही है?

  • S02E05 द हार्ट स्किप्ड अ बीट

    • August 10, 2023
    • Prime Video

    एक दलित बौद्ध विवाह, दूल्हे के परिवार की पारंपरिक धारणाओं को दर्शाता है जबकि एक युवा लड़का अपनी माँ की दूसरी शादी को स्वीकार करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

  • S02E06 वॉरियर प्रिंसेस

    • August 10, 2023
    • Prime Video

    एक महिला अपने पति को दूसरी पत्नी लाते हुए देखती है जबकि एक लेसबियन कपल इस सोच में है कि क्या वो अपनी फ़ैमिली के सपोर्ट के बिना जश्न मना पाएँगे।

  • S02E07 अ टेस्ट ऑफ हेवन

    • August 10, 2023
    • Prime Video

    दस साल की उम्र के अंतर वाले एक कपल ने एक साथ आने के लिए सभी पारिवारिक विरोधों को पार किया। लेकिन क्या सभी बाधाओं को पार किया जा सकता है?